मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ प्रशंसक

priyanka chopda प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ प्रशंसक

मुंबई। अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों की संख्या 1 करोड़ हो गई है। प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है। उन्होंने अपनी एक मिनी क्लीप भी साझा की, जिसमें वह धूप का चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं।

priyanka chopda

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “इंस्टाग्राम पर हमारे एक करोड़ लोगों का परिवार बनने के लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। ढेर सारे धन्यवाद के साथ सबका आभार प्रकट करती हूं।”अभिनय की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन संग नजर आएंगी। प्रियंका सुपरमॉडल हेदी क्लम के शो ‘प्रोजेक्ट रनवे’ में बतौर जज भी हिस्सा लेंगी।

 

Related posts

बिग बॉस के घर में सपना चौधरी का हुआ फर्स्ट नॉमिनेशन

piyush shukla

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने सुशांत प्रकरण में कही ये बात

Trinath Mishra

Bigg Boss OTT: निक्की तम्बोली और रुबीना दिलाइक के आने से बदल जायेगा बिग बॉस के घर का हाल

Nitin Gupta