featured यूपी

यूपी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका गांधी

priyanka gandhi यूपी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर सकती हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने प्रियंका को उस समिति का हिस्सा बनाया है जो नोटबंदी के मु्द्दे पर पार्टी का रुख तय करेगी। साथ ही प्रियंका ही आगे नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेंगी। वर्तमान समय में राहुल गांधी कभी चुनावी मंच से मोदी को निशाना बना रहे हैं तो कभी मीडिया के जरिए मोदी सरकार को घेर रहे हैं।

priyanka_gandhi

विपक्ष में एकता

नोटबंदी के फैसले को लागू होने के लिए मोदी सरकार की ओर से 50 दिन का समय मांगा गया था, अब वो पूरा होने वाला है। ऐसे में विपक्ष एकता दिखाकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। सभी विपक्षी पार्टियों ने 27 दिसंबर को रणनीति पर विचार करने का फैसला किया है।

सभी नेता होंगे एकजुट

जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को 16 विपक्षी दलों के नेता मिलेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्लीआएंगी। सीताराम येचुरी भी इसमें शामिल होंगे। इस बैठक में रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस द्वारा प्रियंका को इसकी रणनीति तय करने का अहम काम सौंपने के बाद कयास लगाए जा रहें हैं कि वो यूपी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि जब भी कांग्रेस से प्रियंका के राजनीति में उतरने का सवाल किया जाता है तो वो मौन धारण कर लेती है।

Related posts

योगी सरकार ने सरकारी दफ्तरों में गुटका, तम्बाकू और सिगरेट पर लगाया प्रतिबंध

mahesh yadav

घाटी में घुसपैठ के फिराक में करीब 300 आतंकी: पुलिस महानिदेशक

Rahul srivastava

शिवसेना ने केंद्र पर कसा तंज कहा “अब तो काम करने दो केजरीवाल को”

Breaking News