featured खेल देश

INDvsWI: टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी शॉ की धमाकेदार एंट्री, जडा शानदार शतक

िुिु्ु्ुे 2 INDvsWI: टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी शॉ की धमाकेदार एंट्री, जडा शानदार शतक

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री करते हुए 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही मैच में शतक जड़ते हुए इस युवा खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 33 ओवर की दूसरी गेंद में 2 रन लेते हुए अपना शतक पूरा किया।

 

िुिु्ु्ुे 2 INDvsWI: टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी शॉ की धमाकेदार एंट्री, जडा शानदार शतक

18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की। मगर राहुल के पहले ही ओवर में आउट हो जाने के बाद उन्होंने टीम को चेतेश्वर पुजारा के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। दूसरे विकेट के लिए पुजारा-विराट के बीच 179 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

पृथ्वी शॉ ने पारी के 18वें ओवर में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लॉन्गऑन पर एक रन लेकर 50 का आंकड़ा छुआ। पृथ्वी को यह 50 रन बनाने के लिए 56 गेंदों खेलनी पड़ीं। इसके साथ ही वे डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

फिफ्टी लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय

पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय भी बन गए हैं। सिर्फ सचिन तेंदुलकर और पार्थिव पटेल ही उनसे कम उम्र में अर्धशतक लगा सके हैं। सचिन ने 16 साल 214 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। पार्थिव पटेल ने 18 साल 301 दिन की उम्र में 50 रन से बड़ी पारी खेली थी।

देश में डेब्यू करते हुए फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

पृथ्वी शॉ देश में डेब्यू करते हुए फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में यह पारी खेली। सचिन ने अपनी पहली अर्धशतकीय पारी पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेली थी। पार्थिव पटेल ने पहला अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में लगाया था।

ये भी पढ़ें-

INDvsWI: पुजारा-पृथ्वी के अर्धशतक की बदौलत मजबूत स्थिती में टीम इंडिया

टेस्ट मैच पदार्पण कर रहे पृथ्वी शॉ ने ठोंका शानदार अर्धशतक, बनाया शानदार रिकॉर्ड

Related posts

Ahoi Ashtami 2022: इस कुंड में स्नान करने से निसंतान दंपत्ति की भरेगी गोद, जानिए क्या है मान्यता

Nitin Gupta

UP News: बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

Nitin Gupta

मुख्य सचिव बदसलूकी मामला: फरार आप विधायक अमानतुल्ला ने किया सरेंडर

Vijay Shrer