featured उत्तराखंड राज्य

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में निम ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में निम ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

 

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने  मुख्यमंत्री से  की शिष्टाचार भेंट
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

इसे भी पढ़ेःमुख्यमंत्री ने कोदूराम वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

सीएम त्रिवेन्द्र एवं कर्नल बिष्ट के मध्य टिहरी झील व राज्य की अन्य झीलों को रोविंग व अन्य वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गेम्स व साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डिजास्टर रेस्क्यू हेलीपैडों के विकास की संभावनाओं पर भी बात की गई।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी झील विभिन्न साहसिक खेलों व वाटर स्पोर्ट्स का तेजी से उभरता हुआ पर्यटक स्थल है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों व साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ेःभारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को आपदा व राहत कार्यो में प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। आपदा क्षेत्रों में लोगों को बचाव व राहत की जरूरी बुनियादी जानकारी देकर नुकसान को कम किया जा सकता है। विद्यालय स्तर पर आपदा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य सरकार की ओर से ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

स्कूल फीस ना भर पाने के कारण 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Pradeep sharma

SWIFT को लेकर Putin को धमकी, जानें क्या बर्बाद हो जाएगी रूस की अर्थव्यवस्था

Neetu Rajbhar

सपा का पांच सदस्यीय डेलिगेशन जाएगा रायबरेली, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh