featured देश

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाम 7 बजे संगम विहार में करेंगे रैली

pm modi भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाम 7 बजे संगम विहार में करेंगे रैली

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, के सुरेश, अब्दुल खलीक और हिब्बी इडेन ने अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी के बयान पर स्थगन प्रस्ताव दिया। दिल्ली भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आज पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन द्वारका में रैली करेंगे। पीएम की रैली दोपहर दो बजे होगी। कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पहली बार दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे। ये दोनों साथ साथ शाम चार बजे जंगपुरा में और शाम 7 बजे संगम विहार में रैली करेंगे। 

वहीं  गृह मंत्री अमित शाह मोती नगर, पटेल नगर, तिमारपुर, चांदनी चौक में जनसभा करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे किराड़ी और साढ़े बारह बजे पटपड़गंज में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और किरण रिजिजू बीजेपी विजन प्लान फॉर दिल्ली कार्यक्रम में बोलेंगे। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करेंगे। चीन में घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि   हुई है।

साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में साझा रूप से दो रैलियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के कई इलाकों में जनसभाएं करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आज दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे दिल्ली के द्वारका में अपनी दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। सोमवार को पीएम मोदी ने कड़कड़डूमा में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करते हुए अपनी पहली रैली की थी।

Related posts

27 जनवरी 2022 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

मुजफ्फरनगर की सड़कों पर तेंदुए की दस्तक, लोगों में डर का माहौल

Rahul

एक-दूसरे से 300 फुट की दूरी पर आए विमान, टला बड़ा हादसा

mohini kushwaha