चेन्नई। चोरी करने के अगल-अलग वाक्ये आपने कई बार सुने होंगे, चोर की निगाह हमेशा लोगों की तिजोरी पर होती है। लेकिन चोरी का एक अजीब मामला चेन्नई के टोंडियारपुर से सामने आया है। क्योंकि इस चोरी में चोर की नजर तिजोरी पर नहीं महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स पर होती थी। खबर के मुताबिक महिलाएं सिर्फ शर्म के चलते इस बारे में कोई जानकारी नहीं देती थीं। जब मामला खुला तो सब हैरान रह गए।
बताया जा रहा उस इलाके में रहने वाले एक वकील ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए उस चोर को पकड़ा फिर पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि एक तांत्रिक बाबा हैं। तांत्रिक बाबा को महिलाओं के वस्त्र चुराने का ये अजीब शौक था। तांत्रिक की गिरफ्तारी के बाद जब उसके घर में तलाशी ली गई तो एक कमरे में अंडरगार्मेंट्स के कई बंडल मिले। उसकी पत्नी ने बताया है कि उसे इस हरकत के बारे में कोई भनक नहीं थी।
पुलिस की पड़ताल में पत चला कि ये तांत्रिक महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराकर उन्हें खुद पहनता था। बताया जा रहा है कि उसे मनोवैज्ञानिक समस्या है, उसने खुद कहा है कि वह इन्हें चुराकर पहनता था। तांत्रिक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वह पिछले एक साल से इलाके में चोरी कर रहा था।