वाराणसी में एक मंदिर के विवाद में गोली चल गई। गोली चलने की घटना में मंदिर का पुजारी से घायल हो गया है। वाराणसी के खोजवां के संतोषी मां के मंदिर में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मंदिर के पुजारी अभिषेक पांडेय के बेटे विश्वमित्र ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली अभिषेक के कंधे में लगी।
फायरिंग के बाद जमकर हुई मारपीट
फायरिंग की घटना के बाद पुजारी पक्ष के लोगों ने फायरिंग करने वाले और उसके भाई की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों भाइयों और पुजारी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
ट्रामा सेंटर पहुंचे विधायक का विरोध
धायल अतर सिंह बीजेपी के सक्रीय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के पाटीदार है। अतर सिंह के धायल और पूरे मामले की जानकारी होने पर राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ट्रामा सेंटर पहुंचे। इन दोनों बड़े नेताओं और विधायक के पहुंचने पर पुजारी और उनके समर्थकों ने अस्पताल में ही जमकर नारेबाजी की।