featured देश

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग से विपक्ष को झटका, द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

1655930698 murmu Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग से विपक्ष को झटका, द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी जीत हासिल की है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आइए जानें आज का राशिफल

17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने बिगाड़ा खेल
बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुरू से ही जीतने की उम्मीद थी। द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला, जिसने विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार को उजागर कर दिया है, लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया।

राष्ट्रपति चुनाव: जीत की तैयारी में जुटीं द्रौपदी मुर्मू, शु्क्रवार से कर  सकती हैं प्रचार अभियान की शुरुआत - presidential election draupadi murmu can  start her ...

  • बिहार- 6
  • अरुणाचल प्रदेश- 1 विधायक
  • असम- 22
  • छत्तीसगढ़- 6
  • गोवा- 4
  • गुजरात- 10
  • हरियाणा- 1
  • हिमाचल प्रदेश- 2
  • झारखंड-10
  • मध्यप्रदेश- 18
  • महाराष्ट्र- 16
  • मेघालय- 7

पहले राउंड से ही बाहर हुए यशवंत
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मतगणना के पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे। मुर्मू की पहले राउंड में वोट वैल्यू 3.78 लाख थी। जबकि, सिन्हा 1.45 पर टिके थे। इसके बाद तीसरे राउंड तक जीत का अंतर बढ़ता गया। चौथे राउंड में सिन्हा ने वापसी जरूरी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आंकड़ों के मुताबिक, मुर्मू को 6,76,803 वोट मिले, जबकि सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले। इस तरह द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होंगी।

द्रौपदी मुर्मू : ओडिशा के एक गांव से राष्ट्रपति चुनाव तक का अहम  सफर:Draupadi Murmu: An important journey from a village in Odisha to the  presidential election - News Nation

आज मिलने पहुंचेंगे एनडीए के सभी मुख्यमंत्री
फिलहाल आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाक़ात करने दिल्ली आएंगे। इसके अलावा जिन राज्यों में बीजेपी विपक्ष में हैं, वहां के विपक्ष के नेता और विधायक मुर्मू से मुलाक़ात करने और उन्हें बधाई देने दिल्ली उनके आवास पर पहुंचेंगे। बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली आ रहे हैं ताकि नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे सके।

Related posts

2024 तक अर्थव्यवस्था 350 लाख करोड़ रुपए तक ले जाना सरकार का लक्ष्य: मोदी

bharatkhabar

सुषमा की अपील, अफ्रीकी लोगों से कहें ‘इंडिया लव्‍स यू’

bharatkhabar

IND vs WI :वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा,देखें अब तक का अपडेट

mahesh yadav