देश Breaking News featured

रामनाथ कोविंद अरुण जेटली के साथ आज जाएंगे रायपुर

महिला 10 रामनाथ कोविंद अरुण जेटली के साथ आज जाएंगे रायपुर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रविवार को रायपुर जाएंगे एनडीए से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद अपने देशव्यापी चुनाव प्रचार के क्रम में शनिवार को भोपाल से वापस दिल्ली पहुच गए हैं। एनडीए के अलावा कोविंद को गैर एनडीए दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अब उन्हें डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नागालैंड (डीएएन) का भी समर्थन मिल गया है।

महिला 10 रामनाथ कोविंद अरुण जेटली के साथ आज जाएंगे रायपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनाथ कोविंद रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रायपुर दौरे पर जाएंगे। वहीं रविवार को ही दोपहर में विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार भी रायपुर पहुंचेंगी। मीरा कुमार ने पटना में शनिवार को अपने खिलाफ समुचित संख्या बल होने के बावजूद खुद को ‘बलि का बकरा’ बनाए जाने से इनकार करते हुए कहा कि वह ‘सिद्धांत’ की जीत और ‘गरीबों तथा दबे कुचलों की आवाज’ के लिए लड़ रही हैं।

कोविंद रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। वहीं मीरा कुमार कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को मतदान होगा। इसमें विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार और रामनाथ कोविंद के बीच मुकाबला होगा।
अरुण जेटली कारोबारियों की जीएसटी को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अनुसार रामनाथ कोविन्द अरुण जेटली एंव भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष विमान से सुबह साढ़े 10 बजे रायपुर पहुंचेगे।
स्वामी विवेकान्द एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद कोविंद और जेटली मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगे। यहां पर वो भाजपा के सभी सांसदों विधायकों तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति कार्यक्रम में शामिल होंगे। अरुण जेटली और रामनाथ कोविंद दोनों दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली लौट आएँगे।

Related posts

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Rahul

गोरखपुर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का ताबड़तोड़ तबादला, जानिए क्या है वजह

Aditya Mishra

पी चिदंबरम के बेटे के 9 ठिकानों पर CBI की रेड, कई मामलों में की जा रही जांच

Rahul