शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने शिरडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव और सीएम देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद रहे। शिरडी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुंबई के लिए जाएंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरडी में साई बाबा की समाधि कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं। राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के साथ वह खुले में शौच मुक्त महाराष्ट्र की घोषणा करने वाले हैं। जिसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद रविवार को रामनाथ कोविंद अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं।
सभी राजनीतिक लोग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71 साल के पूरे हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति महाराष्ट्र के शिरडी का दौरा करेंगे। मुंबई में राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के साथ वह खुले में शौच मुक्त महाराष्ट्र की घोषणा करने वाले हैं। जिसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।