featured देश

खेल में पीवी सिंधू को पद्म भूषण, कला क्षेत्र में कंगना रनौत व अदनान सामी को मिला पद्म श्री, जानें पूरी लिस्ट

ेगलिपह खेल में पीवी सिंधू को पद्म भूषण, कला क्षेत्र में कंगना रनौत व अदनान सामी को मिला पद्म श्री, जानें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

बता दें, इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं, 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया. देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे और पा‌र्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है।

  • हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

  •   कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से लेकर सरिता जोशी (Sarita Joshi) तक, कई कलाकारों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवारा पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Awards 2021) से सम्मानित किया गया।

  •  ICMR के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर को पद्म श्री पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ।

  • कला क्षेत्र में गायक अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार 2020 मिला।

  • प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 मिला।

इन्‍हें दिया गया पद्म विभूषण सम्‍मान

शिंजो आबे (जापान): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। उन्‍हें लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।

एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत): गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण सम्मान गया। उन्‍होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में हजारो गाने गाए थे।

सुदर्शन साहू: ओडिशा के चर्चित मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया गया है। उनकी बनाई कलाकृतियों की चर्चा दुनियाभर में होती है।

नरिंदर सिंह कपानी: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, फाइबर आप्टिक्स के क्षेत्र में अपने काम के लिए प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया।

  • एयर मार्शल डॉ पद्म बंदोपाध्याय को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला।

  • ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

मृदुला सिन्हा, पीटर ब्रूक समेत 102 हस्तियों को पद्म श्री

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (Mridula Sinha), ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक (Peter Brook), फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत कुल 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया। वहीं खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं हैं जबकि 10 लोग अनिवासी भारतीय (NRI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) व ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया हैं. इनमें एक ट्रांसजेंडर है।

कोरोना महामारी के चलते नहीं दिए जा सके थे पुरस्‍कार

हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।

Related posts

ओवैसी के रोड शो में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, बिना मास्क उमड़ा हुजूम

Shailendra Singh

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही,अब तक कुल 1400 लोगों की हुई मौत

rituraj

पीएम मोदी की तस्वीर पर बढ़ी तल्खी, कांग्रेस ने खड़े किए कई सवाल

shipra saxena