देश

राष्ट्रपति ने जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक जताया

Pranab राष्ट्रपति ने जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीनिवास के सिन्हा का गुरुवार को सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया।

मुखर्जी ने अपने एक बयान में कहा, वह भारत के महान बेटे थे, जिन्होंने असम तथा जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल और नेपाल में राजदूत सहित कई पदों पर देश की सेवा की। उनके निधन के साथ देश ने एक महान इंसान को खोया है और उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। अपने जीवनकाल में उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें उनकी आत्मकथा श्ए सोल्जर रिकॉल्स और 1947-48 में जम्मू एवं कश्मीर के अभियान पर आधारित किताब शामिल है।

 

Related posts

हरियाणा: जिंद और जसिया में रैली को लेकर सरकार ने दिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश

Rani Naqvi

हॉस्टल में लड़कियों के साथ हो रहा भेदभाव, कोर्ट पहुंचा मामला

Rani Naqvi

संजय राउत ने ‘लव जिहाद’ को बताया पश्चिम बंगाल चुनाव का मुद्दा

Hemant Jaiman