Uncategorized

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई

15 10 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। ऑस्टेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 से 15 अप्रैल तक चले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। भारत पिछले साल प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर था।

 

15 10 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदकों (26 स्वर्ण, 20 रजत, 20 कांस्य) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है। आपने करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया है। आप सभी सही मायनो में चैंपियन हैं। इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई। भारत की लड़कियों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने महिला एकल में स्वर्ण औऱ रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई दी है। मोदी ने कहा, साइना नेहवाल भारत की सबसे प्रसिद्ध एथलीट हैं। समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उन्होंने जीत दर्ज की है। उन्होंने महान समर्पण के साथ बैडमिंटन खेला है। वह दुनियाभर में खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड के लिए उन्हें बधाई देता हूं।

 

पीएम ने कहा कि मिक्काड डबल्स टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य जीतने के लिए मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी ने सतीन ज्ञानसेकरन पर गर्व है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा एक बार फिर बधाई हो, शरथ अचंता। इस बार, उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल-2018 में पुरुष एकल टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य जीता है।

 

 

उन्होंने कहा कि 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन दल उत्कृष्ट कर रहा है। वे अनेक पदक घर ला रहे हैं। किदाम्बी श्रीकांत के प्रदर्शन से प्रसन्न, जिन्होंने पुरुषों के सिंगल्स बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता था।

 

उन्होंने सात्विक रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर शेट्टी को पुरुषों की डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। इसके अलावा बॉक्सिंग में रजत पदक जीतने पर कहा, पुरुषों के 91 किलोग्राम बॉक्सिंग में रजत पदक जीतने के लिए सतीश कुमार को बधाई।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल कार्तिक का अद्भुत खेल रहा। खुशी है कि उन्होंने महिला डबल्स स्क्वैश प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वहीं हमारी स्क्वैश टीम सीडब्ल्यूजी में उत्कृष्ट रही है। सौरव घोषाल और दीपिका पल्लिकल कार्तिक ने मिश्रित डबल्स स्क्वैश प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश को गौरव प्रदान किया है।

 

मोदी ने कहा हरमीत देसाई और सानिल शंकर शेट्टी की मजबूत टीम ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार टेबल टेनिस खेला। पुरुषों के डबल्स आयोजन में कांस्य के लिए इन युवाओं को बधाई देता हूं।

 

हिंदुस्थान समाचार

Related posts

ईटानगर और नाहरलागुन में कर्फ्यू जारी…दुकान बाजार बंद

bharatkhabar

अंतरिक्ष महाशक्ति वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत: नरेंद्र मोदी

bharatkhabar

घने कोहरे की वजह से 83 ट्रेन और 15 उड़ानें प्रभावित

kumari ashu