उत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देवभूमि में तैयारियां जोरों पर

Dehradun Yoga day अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देवभूमि में तैयारियां जोरों पर

देहरादून। आने वाली 21 जून को देश ही नहीं विदेशों में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रहेगी। देवभूमि उत्तराखंड में इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मुख्य सचिव रामास्वामी ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Dehradun Yoga day अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देवभूमि में तैयारियां जोरों पर

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। विभागवार टीमों के गठन का कार्य पर्यटन विभाग और आयुष विभाग को दिया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग दिवस में विभिन्न विभाग की टीमों द्वारा वॉक फॉर योग आयोजित किया जायेगा। जिसमें मंत्रीगण, शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।इसके साथ ही 19 एवं 20 जून को योग दिवस मनाए जाने का पूर्वाभ्यास परेड ग्राउंड में किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का मुख्य योग कार्यक्रम परेड ग्राउंड में सुबह सात से आठ बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित योगासनों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी देहरादून की देखरेख में निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सिविल पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा सेना के जवान, अधिकारीगण, निजी एवं शासकीय नर्सिंग कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तथा जन्म सामान्य द्वारा प्रतिभा करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में योग से जुड़े प्रमुख संस्थानों का भी सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। जिसमें परमार्थ निकेतन, शांतिकुंज, पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आदि संस्थानों आमंत्रित किए गये हैं।

Related posts

रुड़की में देश विरोधी नारे लगाने पर 7 कश्मीरी स्टूडेंट्स निलंबित

bharatkhabar

उत्तराखंड: अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद अग्रवाल के चार साल पूरे, सीएम तीरथ ने काम को सराहा

pratiyush chaubey

आज पुष्कर सिंह धामी थामेंगे उत्तराखंड की डोर, सामने होंगी ये चुनौतियां

pratiyush chaubey