featured यूपी

21 पुरोहित कराएंगे पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, घाट पर तैयारियां पूरी

21 पुरोहित कराएंगे पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, घाट पर तैयारियां पूरी

अलीगढ़: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज दोपहर नरौरा गांव में गंगा के किनारे बसी घाट पर वैदिर मंत्रोचार कर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

21 आचार्य कराएंगे अंतिम संस्कार

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 21 आचार्य वैदिक मंत्र के साथ अंतिम संस्कार करवाएंगे। एक विशेष चबूतरे को रंगौली और फूलों से तैयार किया गया है।

अतिम संस्कार में शामिल होंगे बड़े नेता

कल्याण सिंह बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान सीएम योगी, सीएम धामीष बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, सहित अन्य बड़े नेताओं के आने की संभावना है। बसी घाट के पास ही चा हेलपैड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पार्किग और बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।

लखनऊ में हुआ था निधन

कल्याण सिंह का निधन शनिवार रात को लखनऊ के एसजीपीजीआई में हुआ था। इसके बाद सीएम योगी उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। और अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी भी लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद उनका शव अलीगढ़ के लिए ले जाया गया। आज बसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व सीएम के निधन पर नरोरा के सभी बाजार बंद रहेंगे

Related posts

Landslide In Himachal: चंबा में एक बार फिर भूस्खलन, भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Rahul

पूर्व न्यायाधीश जे. चेलमेश्वर: मोदी सरकार राममंदिर के लिए कानून बना सकती है

mahesh yadav

Delhi News: आप के पार्षद पवन सहरावत ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

Rahul