featured यूपी

यूपी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी, 14 सितंबर को अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा रैली

pic 1 यूपी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी, 14 सितंबर को अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा रैली

यूपी के अयोध्या में 14 सितंबर को आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा शहर के गुलाब बाड़ी मैदान से गांधी पार्क तक जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह अपने टीम के साथ अयोध्या में कैम्प कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। जिसके बाद जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण महंत दिलीप दास और पवन शास्त्री से मुलाकात भी की।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपनी तिरंगा यात्रा में आंशिक परिवर्तन किया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब तिरंगा यात्रा के 1 दिन पहले अयोध्या पहुंचेंगे। 13 सितंबर को ही दोनों नेता अयोध्या पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे उसके बाद अयोध्या के संत महंतों से मुलाकात करेंगे।

aap 1630692209 यूपी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी, 14 सितंबर को अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा रैली

वहीं 13 सितंबर की रात्रि दोनों नेता अयोध्या में प्रवास करेंगे और 14 सितंबर को 1:00 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा से पार्टी आम आदमी को यह संदेश देने का कार्य करेगी कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर चुनाव में उतरेगी।सभी के घरों में बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अपनी नीति जनता को बताएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रवाद की अवधारणा में पार्टी अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

kejriwal in meerut यूपी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी, 14 सितंबर को अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा रैली

दरअसल विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सियासी ताकत दिखाने जा रही है। नोएडा और आगरा के बाद अब अपनी सियासी ताकत राम नगरी अयोध्या में 14 सितंबर को दिखाने जा रही है जिसमें पार्टी ने आम जनता को भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। माना जा रहा है कि इस तिरंगा यात्रा में 10 हज़ार से अधिक लोग शामिल होंगे।

Related posts

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान पर जन जागरूकता के लिए वाश अप अभियान को लॉन्च किया

mahesh yadav

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप, आरोपी की तालास जारी

rituraj

नहीं रहीं शास्त्रीय संगीत की गायिका राधा विश्वनाथन, अस्पताल में हुआ निधन

Vijay Shrer