केरल में गर्भवति हथिनी को विस्फोटक खिलाकर मौत के घाट उतारने वाली शर्मसार करती खबर को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि, एक बार फिर से केरल इस तरह की एक और घटना से शर्मसार हो गया है। इस बार शिकारियों ने एक गर्भवति भैंस को निशाना बनाया है। भैंस के साथ दरिंदगों ने ऐसी दर्दनाक और घटिया हरकत को अंजाम दिया कि. जिसने भी उसे सुना उसकी रूह कांप गई।
केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती जंगली भैंस का शिकार किया गया। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।वन अधिकारियों को एक आरोपी के घर पर 10 अगस्त की रात को छापेमारी के दौरान भैंस का मीट मिला था। वन अधिकारियों ने आरोपियों के घर से 25 किलो मीट जब्त किया है। आरोपियों ने भैंस के कंकाल और दूसरे पार्ट्स को जंगल में ही छोड़ दिया था। अब वन अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि इन पांचों आरोपियों ने ही प्रेगनेंट भैंसी का शिकार किया था या नहीं। बुधवार को इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
शिकारियों ने गर्भवती जंगली भैंस को मारकर उसके पेट से पूर्ण विकसित भ्रूण को टुकड़ों में काट डाला। ये घटना केरल के मल्लपुरम जिले के पूंछा जंगलों में घटी।
https://www.bharatkhabar.com/will-get-domicile-certificate-by-post-kashmir/
इन 6 आरोपियों ने भ्रूण को काटकर 200 किलो मांस निकाला था। उसके बाद उन्हें काटकर बांट लिया। भ्रूण का सिर और हड्डियां जंगलों में ही छोड़ दी थीं। इस घटना के सामने आने से लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। हर तरफ से न्याय की आवजें उठ रही हैं।