उत्तराखंड

रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत

prakash pant uttarakhand रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत
  • संवाददाता, भारत खबर

मेरठ। उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त थी, उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचा उसके बाद अंतिम संस्कार हेतु रामश्वर घाट लाया गया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।
पिथौरागढ़ शहर प्रकाश पंत अमर रहे के नारों से गूंजने लगा शाम छह बजकर 16 मिनट रामेश्वर घाट पहुंचकर राजकीय सम्मान के साथ स्व. पंत का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।
देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया जाएगा। जहां परिजनों ने उनके दर्शन किए। यहां से अंतिम यात्रा निकली गई। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम थीं और प्रकाश पंत की यादों में तरबतर हो रही थी। लोगों ने उनके कार्यों को बेहतर बताया और उनकी कमी को पूरा करने में मुश्किल से सफलता मिलने जैसी बातें करते दिखे।

Related posts

शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर उत्तराखंड सरकार, आज सीएम धामी लेंगे शिक्षा विभाग की मीटिंग

Saurabh

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के पहले पिरूल से विद्युत उत्पादन परियोजना का लोकार्पण

Trinath Mishra

समाचार पत्रों में प्रकाशित गर्भवती महिला की दून अस्पताल में मृत्यु के संबंध में प्रेस नोट

Rani Naqvi