featured देश

केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताई दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी की योजना, जाने सीएम नाम पर क्या कहा

प्रकाश जावड़ेकर केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताई दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी की योजना, जाने सीएम नाम पर क्या कहा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है और जब भी इस पर कोई फैसला होगा। इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ेगी और जबर्दस्त सफलता दर्ज करेगी।

बता दें कि जावड़ेकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं। हम यह सब काम दिल्ली की जनता तक ले कर जाएंगे और अगले 5 साल में क्या काम करेंगे वो भी जनता तक ले कर जाएंगे। 5 जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडिम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी रणनीति के मुताबिक फैसले लेगी और मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जब भी कोई फैसला किया जाएगा तो उसकी घोषणा की जाएगी।

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा है कि नागरिकता कानून पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उस हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं। दोनों पार्टी हिंसा की निंदा नहीं कर रहीं, किसी को दोष नहीं दे रहीं, हिंसा पर चुप हैं। इन्हीं के लोग जनता को उकसाने का काम करते हैं यह लोगों ने देखा है।

साथ ही दिल्ली में 3 जगह जामिया, सीलमपुर और जामा मस्जिद के आसपास जो भी घटनाएं हुईं सबने देखीं जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और आप पार्टी के अमानतुल्ला दोनों पर जनता को उकसाने का आरोप है। दिल्ली जैसे शांत शहर में नागरिकता कानून को लेकर जानबूझकर अल्पसंख्यकों के मन में भ्रम पैदा कर अशांति का माहौल पैदा किया गया व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, उसके लिए आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इनको दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। नागरिकता कानून को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि यह कानून देश में आए शरणार्थियों को नागरिकता देने वाला कानून है। देशभर में एक भ्रम फैलाया गया जैसे मुसलमानों की कोई नागरिकता छीन रहा है। देश में अब शांति है। लोगों को सच समझ आने लगा है।

Related posts

सुशील मोदी ने ट्वीट कर साधा लालू यादव पर निशाना, लालू ने गरीबों के नाम पर राजनीति कर अवैध सम्पत्ति बनाई

Ankit Tripathi

जम्मू-कश्मीर के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से किया हमला, 5 जवान घायल

rituraj

2022 के लिए भाजपा की बड़ी रणनीति, पार्टी ने तैयार किया ये मेगा प्लान

Shailendra Singh