featured Breaking News दुनिया

न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

BRK न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सुनामी को लेकर चेतावनी भी जारी की गई।

 

BRK

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के मुताबिक, यह भूकंप का केंद्र समुद्र में 55 किलोमीटर की गहराई में रहा। नागरिक सेवा अधिकारियों ने बताया कि भूकंप तड़के 4.37 बजे आया और इसके बाद लगभग छह बजे संभावित सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की। इस संदर्भ में जारी बयान के मुताबिक, “सूनामी को लेकर चेतावनी कई घंटों तक जारी रही।”

लोगों को इस संबंध में आगामी सूचना के लिए रेडियो सुनने और टीवी देखने को कहा गया है।

 

Related posts

बनारस में मोदी का रोड-शो जारी देखें तश्वीरों में कितने उत्साहित नजर आ रहे मोदी

bharatkhabar

देहरादून: तो अब ये होंगे नए मुख्यमंत्री ! हाईकमान की भी है नजर

pratiyush chaubey

रोमांचक मुकाबले में हुई भारत की हार, 31 रनों से  हारी भारतीय टीम

Ankit Tripathi