featured दुनिया

पुर्तगाल की संसद ने लिया ऐतिहासिक फैसला,लिंग परिवर्तन कानून को मिली मंजूरी

पुर्तगाल की संसद ने लिया ऐतिहासिक फैसला,लिंग परिवर्तन कानून को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: पुर्तगाल की संसद ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। फैसला लेते हुए ऐसे कानून को मंजूरी दी गई है जिसमे नागरिकों को 16 साल की उम्र से अपना लिंग परिवर्तन करने और नाम बदलने की अनुमति होगी और इसके लिए उन्हें कोई मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दिखानी होगी।

relation पुर्तगाल की संसद ने लिया ऐतिहासिक फैसला,लिंग परिवर्तन कानून को मिली मंजूरी

भारत और पुर्तगाल की चाह, मिलकर बनाएं फिल्म

पुर्तगाल के राजनीतिक दल लेफ्ट ब्लॉक से सांसद सैंड्रा चुन्हा ने कहा कि इस कानून के आ जाने से पुर्तगाल डेनमार्क,माल्टा,स्वीडन,आयरलैंड और नॉर्वे जैसे देशों की जमात में शामिल हो गया है और यह ‘‘छठा ऐसा यूरोपीय देश बन गया है जो किसी तीसरे पक्ष के संरक्षण के बगैर और पहचान के संकट से गुजर रहे व्यक्ति को अपना उपचार कराए बिना ही उसके लिंग के आत्मनिर्णय के अधिकार को स्वीकृति देता है।

उन्होंने कल मतदान से पहले हुए संसदीय बहस में दलील दी थी कि कोई पुरूष है या महिला , लड़का है या लड़की , यह बताने के लिए उसे किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं होती। पुर्तगाल में वर्ष 2011 से अमल में आये एक कानून के मुताबिक ट्रांसजेंडर नागरिकों को जेंडर डिस्फोरिया की मेडिकल जांच करानी होती थी।

Related posts

BMC चुनाव : किसी को नहीं मिला बहुमत, भाजपा का शानदार प्रदर्शन

shipra saxena

नीतीश कुमार ने RJD को दिया चार दिन का अल्टीमेटम, चार दिन बाद फैसला लेंगे नीतीश कुमार

Pradeep sharma

अलेप्पो में विद्रोही नियंत्रित इलाकों से परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

shipra saxena