नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके है। जिसके चलते किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। किसान आंदोलन देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। जिसके चलते आए दिन ट्वीट देखने को मिल ही जाते है जो किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं। इयी बीच ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। जिससे लगता है कि किसान आंदोलन ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। यह ट्वीट पाॅप स्टार रिहाना की तरफ से किया गया है। रिहाना ने सीएनएन की एक स्टोरी का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि आखिर हम इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं। इसके साथ ही इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग #farmerProtest भी लगाया। जिसके बाद बाॅलीवड में हलचलें तेज हो गई।
कंगना ने रिहाना के ट्वीट पर साधा निशाना-
बता दें कि किसान आंदोलन अब सिर्फ किसानों तक ही सीमित नहीं रह गया है। किसान आंदोलन की आवाज अब दूर देशों तक भी जा रही है। जिसके चलते दूसरे देशों के लोगों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। जिसके चलते अब पाॅप स्टार रिहाना ने सीएनएन की एक स्टोरी का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि आखिर हम इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं। इसके साथ ही इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग भी लगाया। इसके साथ बाॅलीवुड की कुछ हस्तियों ने रिहाना का समर्थन किया तो वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिहाना को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिसके चलते कंगना ने आगे लिखा कि जिससे की चीन हमारे टूटे भारत को कब्जा सके और इसे अमेरिका की तरह की चीन का उपनिवेश बना लें। चुप बैठो, तुम मूर्ख हो, हम तुम्हारे जैसे मुर्खों की तरह अपना देश नहीं बेच रहे हैं। वहीं कनाडिया यूट्यूबर लिली सिंह ने रिहाना के ट्वीट पर रिप्लाई किया कि हां, धन्यवाद रिहाना, ये एक मानवता का मामला है। मैं किसानों के साथ हूं और यह नैरेटिव थक चुका है।
इन्होंने किया रिहाना का समर्थन-
इसके साथ ही कुछ सेलेब्स रिहाना के समर्थन में भी आए। जिसके चलते ऋचा चड्ढा ने भी रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। ग्रेटा ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत में हो रहे किसान आंदोलन के हम एकता के साथ खड़े हैं। जिस पर ऋचा ने रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को प्यार दिया और आभार जताया। उन्होंने रिहाना के ट्वीट के रिट्वीट करते हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी ट्वीट किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रिहाना की दिल खोलकर तारीफ की है। लगातार सरकार के खिलाफ स्टैंड लेने वालीं स्वरा ने कई सारे इमोजी के जरिए रिहाना की तारीफ की।