Breaking News featured देश मध्यप्रदेश यूपी राजस्थान राज्य

छठें चरण का मतदान: छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान खत्म, बंगाल व बिहार में हुआ हंगामा

loksabha election2019 छठें चरण का मतदान: छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान खत्म, बंगाल व बिहार में हुआ हंगामा

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के छठे चरण में रविवार को 59 सीटों पर छिटपुट हिंसा के बीच शाम सात बजे तक कुल 61.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस चरण में पश्चिम बंगाल (West Bengal) से हिंसा की खबर आई जहां पर घाटल से बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष (Bharti Ghosh) के काफिले पर हमला किया गया। बीजेपी ने इस हमले के पीछे तृणमूल के गुंडों का हाथ बताया।
पश्चिम चंपारण के बीजेपी प्रत्याशी पर हमला
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय जायसवाल पर नरकटिया के बूथ नंबर 162 पर लाठी-डंडे से लैस भीड़ ने हमला कर दिया। हालांकि, बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह संजय को बचाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई। संजय को बूथ के अंदर ले जाया गया और बूथ के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडा लिए जमे रहे।
संजय जायसवाल वहां पर वोटिंग के दौरान निरीक्षण करने आए थे। यहां सुरक्षा-व्यवस्था की कमी थी, जिससे लिए उन्होंने प्रशासन को सूचना दी थी। इस बारे में संजय जायसवाल ने कहा कि यहां वोट डालने आए लोगों को मारकर भगा दिया जा रहा था। मैंने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। मैं बिंदटोली गया और मतदाताओं को साथ लेकर पहुंचा। परजाइडिंग ऑफिसर से बात कर रहा था तभी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हमला कर दिया। बॉडीगार्ड गोली नहीं चलाता तो मेरी हत्या कर दी जाती।
यूपी और बिहार समेत कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते लोगों को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। छठे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित, प्रज्ञा ठाकुर, रीता बहुगुणा जोशी, शिबू सोरेन और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।
दिल्ली वोटिंग के मामले में फिसड्डी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शाम सात बजे तक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली और बिहार में सबसे कम वोटिंग दर्ज हुई। बिहार में 59.29 फीसदी, हरियाणा में 62.91 फीसदी, मध्य प्रदेश में 60.40 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 53.37 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 80.16 फीसदी, झारखंड में 64.46 फीसदी वोटिंग और दिल्ली में 56.11 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई।
छठे चरण में 12 मई को इन 59 सीटों पर हुए चुनाव-

बिहार: 8 सीट, हरियाणा: 10 सीट, झारखंड: 4 सीट, मध्य-प्रदेश: 8 सीट, उत्तर प्रदेश: 14 सीट, पश्चिम-बंगाल: 8 सीट, दिल्ली: 7 सीट, उत्तर प्रदेश (14 सीट)
यूपी की इन सीटों पर हुआ मतदान
फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर

बिहार (8 सीट): पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण
पश्चिम बंगाल (8 सीट): झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा
मध्य प्रदेश (8 सीट): गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल
दिल्ली (7 सीट): पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली,, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिनम दिल्लीम, पश्चिमी दिल्ली
झारखंड (4 सीट): धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह
हरियाणा (10 सीट): अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

Related posts

‘कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दे पर दे रहे हैं ज्ञान’- राहुल गांधी

rituraj

Aaj Ka Rashifal: 11 जून को इन राशियों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानें आज का राशिफल

Rahul

आंधी-तूफान का कहर-62 की गई जान-आज भी अलर्ट जारी

mohini kushwaha