featured Breaking News पंजाब राज्य

लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को होगा मतदान, 27 फरवरी को आएंगे नतीजे

election list लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को होगा मतदान, 27 फरवरी को आएंगे नतीजे

लुधियाना। पंजाब के चुनाव आयोग ने राज्य के सबसे खुबसूरत शहर लुधियाना नगर निगम के चुनावो का ऐलान कर दिया है। आयोग ने मतदान के लिए 24 फरवरी की तारीख निर्धारित की है और चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को आएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने मंगलवार को लुधियाना नगर निगम के चुनाव का ऐलान करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक की और चुनाव की तैयारियों का सभी दलों से जायजा लिया। election list लुधियाना नगर निगम के लिए 24 फरवरी को होगा मतदान, 27 फरवरी को आएंगे नतीजे

लुधियाना में कुल 10 लाख 85 हजार मतदाता इस बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयुक्त संधू से जब सवाल किया गया कि अमृतसर निगम चुनाव के नतीजे मतदान वाले दिन ही आ गए थे तो फिर लुधियाना के नतीजों में तीन दिन की देरी क्यों? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा किया जा रहा है। वहीं ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले में उन्होंने कहा कि पिछली बार तीन निगमों की 32 पालिकाओं के चुनाव में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली थी।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील बूथों को लेकर पुलिस कमिश्नर बैठक करेंगे। जरूरत पड़ी तो शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने सुझाव दिए हैं, जिन पर विचार किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रहेगा।

Related posts

विवादों के बीच आज सीएम पहुंचेंगे ताजनगरी, सफाई अभियान करेंगे शुरू

Pradeep sharma

गोरखपुर: शादी में नाचने को लेकर विवाद में फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली, एक की मौत

Shailendra Singh

जल्द ही ‘शकीला’ फिल्म में साथ नजर आएंगे ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी, फिल्म का टीजर रीलीज

Aman Sharma