देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था आए दिन सुर्खियों का केंद्र बन जाती है। ऐसे में पुलिस कप्तान विपिन कुमार मिश्रा साइकिल पर सवार होकर इलाके का मुआयना करने के लिए निकल गए। लेकिन उन्हें इस दौरान काफी ऐसी चीजें दिखी जो उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजोक्ट में से एक डायल 100 के पुलिसकर्मी रात को सोते हुए पाए गए।
अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए जिले के कप्तान विपिन कुमार मिश्रा रात 11 बजे सड़कों के चक्कर लगा रहे थे। वह साइकिल से चक्कर लगा रहे थे। खुद एसपी विपिन कुमार मिश्रा साइकिल पर सवार थे और शहर के प्रत्येक चौराहों पर जाकर स्थित का जायजा ले रहे थे। लेकिन डायल 100 गाड़ी में पुलिसकर्मी आराम फरमाते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान गाड़ी में आराम फरमा रहा है। बाकी गाड़ी में नहीं हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना चुस्त-दुरुस्त पुलिस दिख रही है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस आम लोगों के लिए कितनी मुस्तैद होकर काम करती है।