किसान आंदोलनः पुलिस ने मजबूत की सुरक्षा व्यवस्था, टिकरी बाॅर्डर पर सड़क में लगाई गई कीलें

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक हम यहीं डटे रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ा दी है। प्रशासन पहले की अपेक्षा अधिक सर्तक नजर आ रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा भड़क उठी। जिसके चलते अब प्रशासन सर्तक दिखाई दे रहा है। जिसके चलते टिकरी बार्डर पर पुलिस ने बड़ी-बड़ी कीले लगवाई हैं। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
पुलिस ने बाॅर्डर पर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत-
बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने बाॅर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली के अंदर आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया है। ताकि कोई भी दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। इसके साथ ही टिकरी बाॅर्डर पर पुलिस ने सड़क खोदकर बड़ी-बड़ी कीले लगवा दी है। जिससे कोई भी दिल्ली के अंदर न आ सके। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है। टिकरी बाॅर्डर पर लगाई गई कीलों की परत इतनी मोटी है कि ट्रैक्टरों का इन्हें पार कर पाना मुश्किल है। साथ ही बाॅर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही गाजीपुर बाॅर्डर पर स्थायर बैरीकेडिंग भी लगाई जा रही है। जिससे पार कर पाना किसानों के लिए मुश्किल होगा।