Breaking News उत्तराखंड देश

समायोजन तो मिला नहीं, 108 सेवा कर्मचारियों को मिली पुलिस की लाठी

police force in meerut समायोजन तो मिला नहीं, 108 सेवा कर्मचारियों को मिली पुलिस की लाठी

देहरादून। धरना देने वालों को अब पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं। कुछ इसी तरह का मामला उत्तराखंड में देखने को मिला जब 108 सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया। घटना में कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं, जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रविवार सुबह से करीब 11 घंटे बाद परेड ग्राउंड के मुख्य मार्ग के बाहर बैठे भूखे प्यासे 108 सेवा कर्मचारियों का रविवार शाम धैर्य जवाब दे गया। बता दें कि घटना से पहले 108 सेवा कर्मचारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा और सचिव विपिन जमलोकी की अगुवाई में धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सुरक्षा के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन पुलिस बल तैनात होने के बावजूद 108 सेवा कर्मचारी अपनी मांग को अड़े रहे।
कर्मचारी लैसडाउन चौक पर दोबारा से पुतला जलाने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस ने ऐसे होने नहीं दिया। उस दौरान कई कर्मचारियों की पुलिस से झड़प हो गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें 4 कर्मचारी घायल हो गए, जिसके बाद घायल कर्मचारियो को इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया।

Related posts

मंच तो एक ही था लेकिन मंशा अलग-अलग, देखें मायावती ने मुलायम को देख कैसे दिया रिएक्शन?

bharatkhabar

पीएम मोदी ने 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में किया संबोधन

Samar Khan

World Environment Day 2018: प्लास्टिक ले सकता है आपके मासूम बच्चें की जान

mohini kushwaha