यूपी

पुलिस ने रोकी गाड़ी और उसमें से निकला कुछ ऐसा कि…

gonda 11 पुलिस ने रोकी गाड़ी और उसमें से निकला कुछ ऐसा कि...

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नगर पुलिस व फ्लाइंग स्क़वायड की टीम ने आज शहर के स्टेशन रोड पर एक इनोवा गाड़ी से 3 लाख 57 हजार रूपये बरामद किये। पुलिस टीम नगर कोतवाली के ठीक सामने चेकिंग लगाए हुए थी। उसी दौरान आती हुयी एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी संदिग्ध लगी। जिसे नगर कोतवाल बृजेश सिंह ने दौड़ा कर रोक लिया।

gonda 11 पुलिस ने रोकी गाड़ी और उसमें से निकला कुछ ऐसा कि...

गहन तालाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखे गए 3 लाख 57 हजार रूपये पुलिस ने बरामद कर लिए। रकम के साथ इनोवा में बैठे थाना परसपुर क्षेत्र के संभालपुर गांव निवासी संजय सिंह बरामद 3 लाख 57 हजार रूपये से सम्बंधित कोई वैध अभिलेख नही दिखा सका, उल्टे ब्लाक प्रमुख करण सिंह का नाम बताकर पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास करने लगा।

gonda 2 1 पुलिस ने रोकी गाड़ी और उसमें से निकला कुछ ऐसा कि...

वैध अभिलेखों के न होने से फ्लाइंग स्क़वायड टीम के मजिस्ट्रेट राम मोहन उपाध्याय ने बरामद रकम को सीज करने की कार्यवाही आरंभ कर दी। निर्वाचन आयोग द्वारा 2017 विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आदर्श आचार सहिंता के कड़ाई से अनुपालन के आदेश जिले के एसपी सुधीर सिंह ने सभी थानों, कोतवालियों को दिए थे। उसके बाद से नगर पुलिस ने कई बार लाखों रुपयों की बरामदगी की। जिसमें इस रकम की बरामदगी एक बड़ी बरामदगी के रूप में देखी जा रही है।

विशाल सिंह, संवाददाता

Related posts

भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को पत्र लिख बताया जान पर खतरा, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh

उत्तर प्रदेश पुलिस के काम को ट्विट इंडिया ने सराहा, दिया पुरस्कार

kumari ashu

भारतीय संस्कृति का प्रतीक भगवाध्वज हमारा गुरु – सुनीत खरे

Shailendra Singh