राजस्थान

विवादित भाषण के मामले में प्रों. निवेदिता से पुलिस कर सकती है पूछताछ

biha विवादित भाषण के मामले में प्रों. निवेदिता से पुलिस कर सकती है पूछताछ

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की कॉन्फ्रेंस में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की प्रो. निवेदिता मेनन ने गुरुवार को हिंदुत्व विरोधी बातें कह दी जिसके बाद मौके पर भी विरोध हुआ। इसके बाद इनके खिलाफ शुक्रवार को जोधपुर में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शनिवार से छानबीन शुरु कर दी।

biha विवादित भाषण के मामले में प्रों. निवेदिता से पुलिस कर सकती है पूछताछ

 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि वो प्रो. मेनन को पूछताछ के लिए वापस जोधपुर बुला सकती है। इस संबंध में रातानाडा पुलिस थाना में मामला दर्ज है। मामले की जांच आईपीएस पूजा यादव कर रही है। आयोजन की सीडी और फोटोग्राफ कब्जे में लिए गए है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के भी बयान होंगे।
बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम दिल्ली जा सकती है। रजिस्ट्रार की ओर से रातानाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच में लगी हुई है। बता दें कि अपने विद्रोही अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पॉलिटिकल साइंस की प्रोफेसर निवेदिता मेनन ने गुरुवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की कॉन्फ्रेंस में विवादित भाषण दिया था। साथ ही उन्होंने हिंदुत्व विरोधी बाते भी कही थी। इस भाषण पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। इस भाषण के खिलाफ एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया था।

Related posts

नोटबंदी पर राजस्थान कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश रैली

Anuradha Singh

रिफाइनरी का फिर से शिलान्यास कराने पीएम को बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

Rani Naqvi

पंचायतों में शुरू हुआ ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान

bharatkhabar