Breaking News featured देश

किसान आंदोलन: ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, भड़काऊ ट्वीट करने के आरोप

WhatsApp Image 2021 02 04 at 4.42.19 PM किसान आंदोलन: ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, भड़काऊ ट्वीट करने के आरोप

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं इन दिनों किसान आंदोलन अपनी तर्ज पर है। किसान अपी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। जिसके चलते किसान आंदोलन में राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ देश से लेकर विदेश तक के सेलेब्स किसानों का समर्थन कर रहे हैं। जिसके चलते बीते बुधवार को पाॅप स्टार रिहाना, मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्वीट के माध्यम से किसान आंदोलन का समर्थन किया था। जिसके बाद बाॅलीवुड में हलचलें तेज हो गई थी। किसी न इनका विरोध किया तो किसी ने इनका समर्थन किया। इसके साथ ही आज दिल्ली पुलिस ने जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। थनबनर्ग पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट किए थे।

ये है पूरा मामला-

बता दें किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा हैं इसके साथ ही अब यह आंदोलन देश तक ही सीमित नहीं रह गया है। किसानों के समर्थन में विदेशों हस्तियां भी खुलकर सामने आई हैं। जिसके चलते बीते बुधवार को पाॅप स्टार रिहाना, मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्वीट के माध्यम से किसान आंदोलन का समर्थन किया था। जिसके चलते आज दिल्ली पुलिस ने जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। थनबनर्ग पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट किए थे। इसके साथ ही बता दें कि स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक खबर का लिंक साझा करते हुए कहा था कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। इसके आगे उन्होंने कहा था कि जिन लोगों को मदद चाहिए उनके लिए टूलकिट सॉफ्टवेयर साझा किया है। यह टूलकिट उपयोगकर्ता को प्रदर्शन के समर्थन के तरीकों की विस्तृत जानकारी वाले दस्तावेज तक पहुंच उपलब्ध कराते हैं। इससे पहले ग्रेटा ने एक अन्य टूलकिट साझा किए थे। इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया।

जानें ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर क्या बोले जनरल वीके सिंह-

इसके साथ ही ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि ग्रेट थनबर्ग के डिलीटेड ट्वीट से भारत के विरुद्ध के एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा हो गया है। इसकी जांच होनी चाहिए कि वह कौन लोग हैं जो असम में इस साजिश के कर्ता-धर्ता हैं।

Related posts

राहुल का मोदी पर हमला कहा: चौकीदारी हम पर छोड़ दीजिए

bharatkhabar

फवाद के बाद अब माहिरा खान ने आतंकवाद पर तोड़ी चुप्पी

Anuradha Singh

अस्पताल के पास मिला नर-कंकाल, बिहार प्रशासन में हड़कम्प

bharatkhabar