Breaking News featured देश यूपी

पोलिंग बूथ पर पिस्तौल ले जाने पर संगीत सोम के भाई गिरफ्तार

sangeet som पोलिंग बूथ पर पिस्तौल ले जाने पर संगीत सोम के भाई गिरफ्तार

सरधना। उत्तर प्रदेश में पहले 73 सीटों पर 15 जिलों में मतदान जारी है। इसी बीच सरधना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई को पोलिंग बूथ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका नाम गगन सोम है। हालांकि पुलिस उनसे अलग से पूछताछ कर रही है फिलहाल अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

sangeet som पोलिंग बूथ पर पिस्तौल ले जाने पर संगीत सोम के भाई गिरफ्तार

अपने भाई की गिरफ्तारी से कुछ ही देर पहले संगीत सोम ने सरधना में वोट डाला। बता दें कि संगीत सोम सरधना से ही भाजपा के प्रत्याशी है। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरी जीत पक्की है। सरकार भाजपा की ही बनेगी और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होगा। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है और अखिलेश अब तक के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री गिने जाएंगे। भाजपा की सरकार आने पर विकास ही हमारा मुख्य एजेंडा होगा।

Related posts

भाजपा नेता के ‘गोलमाल’ पर पूजा भट्ट का करारा जवाब, पढ़िए क्या कहा?

Nitin Gupta

स्वामी ने कसा राहुल पर तंज, कहा- मंदिर जाने से लोग वोट नहीं देते

Breaking News

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, आइए जानें आज का राशिफल

Rahul