Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

डकैत केशव गुर्जर दे रहा तीन राज्यों की पुलिस को चकमा, गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने चला रखा सर्च ऑपरेशन

5dc93ecc ca82 4854 b112 f2e4073a490a डकैत केशव गुर्जर दे रहा तीन राज्यों की पुलिस को चकमा, गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने चला रखा सर्च ऑपरेशन

धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट

धौलपुर। राज्य में डकैतों का दबदबा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस द्वारा डकैतों को पकड़ने के लिए खूब दबिश दी जा रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। इसी बीच पुलिस ने बीती रात भी सर्द मौसम में लगातार केशव गुर्जर और उसकी गैंग को पकड़ने में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। आपको बता दें कि यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान तीनों जिलों की पुलिस को लंबे समय से डकैत केशव गुर्जर की तलाश कर रही है। चंबल के कुख्यात डकैत के पीछे पड़ी 3 राज्यों की पुलिस पिछले 2 महीने से राजस्थान के धौलपुर, करौली और मध्यप्रदेश पुलिस तलाश कर रही है। डेढ़ लाख रुपये के इनामी बदमाश ने 2 महीने पहले मुठभेड़ में पुलिसवाले को गोली मारी थी। इसके साथ ही रविवार रात को रंगदारी वसूली के दौरान पुलिस और डकेतों के बीच फिर मुठभेड़ हुई थी।

पुलिस ने दस्यु देवेंद्र गुर्जर घायल अवस्था में किया गिरफ्तार-

बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी पुलिस की नाक में दम रखने वाला डेढ़ लाख का ईनामी कुख्यात डकैत केशव गुर्जर अब जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। बीते दिन पुलिस मुठभेड़ में फरार होने के बाद भी पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए रखा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चंबल के बीहड़ों में बीती रात केशव गुर्जर को खोजती रही है। पुलिस को एक सफलता भी मिल गई है। दस्यु केशव गुर्जर गैंग एक सदस्य पुलिस के हाथ लग गया है। इस मामले में धौलपुर पुलिस को देर रात को सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि बाबू महाराज के जंगल से दस्यु देवेंद्र गुर्जर घायल अवस्था में पुलिस को मिला है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को मुठभेड़ के दौरान दस्यु देवेंद्र के पैर में गोली लगी थी।खून के निशानों से दस्यु देवेंद्र को पुलिस ने खोज लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान डकैत केशव और उसके दो साथियों को गोली लग गई थी। हालांकि उस दौरान केशव गुर्जर सहित सभी डकैत वहां से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया। दस्यु देवेंद्र गुर्जर अब पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं उसने सोमवार को हुई मुठभेड़ में दस्यु केशव और शीशराम को भी गोली लगने की भी पुष्टि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैत केशव गुर्जर पगुली गांव में जीएसएस निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहुंचने वाला है। ऐसे में जैसे ही डकैत रंगदारी दिखाने गांव पहुंचा, तो पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस ने उसने पकड़ने की कोशिश की।लेकिन इसी दौरान केशव गुर्जर गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। लिहाजा इस दौरान डकैत गैंग के तीन लोगों को गोली लगी। लेकिन केशव गुर्जर और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जीएसएस के सहारे बने नाले में कूद फरार हो गए।

धौलपुर एसपी ने केशव गुर्जर के गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई-

वहीं उसके बाद से ड्रोन से निगरानी की जा रही है, साथ ही दस्य़ु देवेन्द्र से भी पूछताछ जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से अभी भी सर्च अभियान को जारी रखा गया है। क्योंकि पुलिस के हत्थे अब उनकी गैंग का एक सदस्य हाथ लग गया है, लिहाजा पुलिस अधिकारी डकैत देवेंद्र से पूछताछ में जुट गए हैं। एसपी केसर सिंह शेखावत ने कहना है कि ड्रोन से भी डकैत को चंबल के जंगलों में खोजा रहा है। दो माह पूर्व भी मुठभेड़ हुई थी आपको बता दें कि धौलपुर पुलिस एक बार पहले भी डकैत केशव गुर्जर के साथ आमना-सामना कर चुकी है। लगभग 2 माह पूर्व डकैत केशव गुर्जर पर दबिश देने गई पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई थी। इसमें डकैत की गैंग ने एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया था। इससे पूर्व भी डांग क्षेत्र के विकास कार्यों को रुकवाने के लिए कई बार डकैत गिरोह में धमकियां भी दे चुका है। वहीं धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत ने जल्द ही डकैत केशव गुर्जर के गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई है।

Related posts

अगर आसमान में तारे नहीं होते तो आज धरती पर इंसान का अस्तित्व न होता…सुलझी गुत्थी

Rozy Ali

अल्मोड़ा में कोरोना को लेकर सियासी उठापटक जारी, मरीजों का बुरा हाल

Nitin Gupta

मां के सम्मान पर आई आंच तो बेटे ने होठों पर लिपस्टिक लगाकर किया समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल ​हो रहा वीडियो

Trinath Mishra