featured देश

पुलिस ने किया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के यहां चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार

768 512 4144432 thumbnail 3x2 piyush goyal पुलिस ने किया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के यहां चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके मुंबई स्थित आवास से चोरी की थी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की एफआईआर मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पीयूष गोयल के घर से उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भई युवक के पास से बरामद हुए हैं।

बता दें कि पुलिस को आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मिले हैं। इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजा गया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था।

download पुलिस ने किया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के यहां चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार

मामला तब सामने आया जब पिछले महीने पीयूष गोयल के परिवार के सदस्यों को घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब मिले। घटना 16 से 18 सितंबर के बीच की है। इसके बाद विश्वकर्मा के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

आरोपी का नाम विष्णु कुमार विश्वकर्मा है। आरोपी की उम्र 28 वर्ष की है। आरोपी बीते 3 सालों से केंद्रीय मंत्री के घर काम कर रहा था। आरोपी के फोन को साइबर सेल को भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस डिलिट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। साथ ही आरोपी के साथियों की भी तलाश की जा रही है।

Related posts

पुष्पा का हिंदी में देखने का इंतजार खत्म, इस दिन देख सकेंगे ये सुपरहिट मूवी

Rahul

Supreme Court On CAA: सुप्रीम कोर्ट में सीएए समेत 220 जनहित याचिकाओं की होगी सुनवाई

Rahul

नोएडा में फैक्ट्री की इमारत गिरने से हादसा, कई लोग दबे, 2 की मौत

Rani Naqvi