देश

चक्काजाम कर रहे किसान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

road चक्काजाम कर रहे किसान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक किसान को गिरफ्तार किया है। किसान का नाम शिवकुमार शर्मा है जोकि हाईवे पर चक्काजाम करने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के अनुसार जैसे ही शिवकुमार शर्मा 11 मिल चौराहे पर चक्काजाम करने का प्रयास कर रहा था लेकिन वहां पहले से ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

road चक्काजाम कर रहे किसान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों के हवाले से खबरें है कि प्रदेश में चक्काजाम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा था। किसानों का आंदोलन सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिली थी। गौरतलब करने करने वाली बात यह है कि शिवकुमार शर्मा किसान संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने 16 जून को किसानों की मांगों को लेकर हाईवे पर चक्का जाम करने का ऐलान किया गया था।

हालांकि शिवकुमार के चक्का जाम करने से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी। जिससे कई यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के चक्काजम करने के कारण प्रदेश भर में पुलिस ने व्यवस्था को और भी कड़ी कर दिया है। साथ ही पुलिस ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। वही आजकल किसी भी मुद्दे को राजनीतिक तौर पर लेना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय किसान मजदूर का चक्काजाम करने का समर्थन कांग्रेस ने किया है। बता दें कि पुलिस की गोली का शिकार हुए मजदूरों के साथ खड़े होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।

Related posts

वर्ल्ड रोज डे पर कैंसर पीड़ितों को किया जाता हैं प्रेरित

Samar Khan

हिरासत में उमर ने नहीं कराई शेविंग, महबूबा मुफ्ती कर रही इबादत

Rani Naqvi

घृणा और हिंसा के जरिए देश में आग लगा रही बीजेपी: राहुल गांधी

Rani Naqvi