Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

एसपी के निर्देश में चलाया जा रहा था बदमाश धरपकड़ अभियान, संगीन मामलों में फरार 5 हजार इनामी गिरफ्तार

255df8b5 004e 4709 b1c7 b1725046e762 एसपी के निर्देश में चलाया जा रहा था बदमाश धरपकड़ अभियान, संगीन मामलों में फरार 5 हजार इनामी गिरफ्तार

धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट

धौलपुर। बदमाशों द्वारा आए दिन कहीं न कहीं वारदात को अंजाम दिया जाता रहता हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगती है। वहीं इसी बीच सैंपऊ थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी बदमाश राजकुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश पिछले 1 वर्ष से संगीन वारदातों में फरार चल रहा था। स्थानीय थाने की पुलिस टीम पर भी बदमाश ने सहयोगियों के साथ जानलेवा हमला किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार-

बता दें कि बदमाशों को दबदबा जिले में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस द्वारा एक बदमाश को पकड़ा जाता है तो उससे पहले सक्रिय हो जाता है। यह सब देखकर ऐसा लग रहा है कि चोर, बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। इसी बीच सैंपऊ थाना पुलिस ने एक 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी परमजीत सिंह पटेल ने बताया कि एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश में जिले में बदमाशों, डकैतों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस पूर्व में हार्डकोर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। उन्होंने बताया करीब 11 महीने पहले 23 वर्षीय बदमाश राजकुमार गुर्जर चौकी ने अपने सहयोगियों के साथ स्थानीय पुलिस थाने की टीम पर बजरी परिवहन के दौरान हमला किया था। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में पुलिस थाने का एएसआई राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसके बाद बदमाश पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गए। वारदात के बाद मुख्य अभियुक्त राजकुमार गुर्जर पर एसपी द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज-

जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश थाना इलाके के महादेव मंदिर के पास किसी काम से आया हुआ है. मुखबिर की सूचना पर बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर बदमाश राजकुमार को दबोच लिया। बदमाश के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 307, 379, 333, 325 में अभियोग दर्ज है।

Related posts

कब मिलेगी COVAXIN को WHO की मंजूरी, पढ़ें भारत बायोटेक ने क्या कहा

Rahul

उदित राज का विवादित बयान, बोल्ट ने बीफ खाकर जीतें 9 गोल्ड मेडल

shipra saxena

बाहर से ज्यादा घर में फैल रहा कोरोना, रिसर्च में हुआ खुलासा..

Rozy Ali