नई दिल्ली। अमेरिका में गोलीबारी के चलते 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही गोली चलाने वाला हमलावर भी मारा गया है। ये घटना अमेरिका के टेक्सास राज्य की है जहां एक बंदूकधारी ने एक घर में घुसकर परिवार के 9 लोगों की जान ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि घरोलु विवाद के चलते गोलीबारी की गई थी। पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि हमलावर की मौत पुलिस के हाथों जवाबी कार्रवाई में हुई। न्यूयॉर्क मीडिया के मुताबिक घर से 8 शव बरामद किए गए हैं। गोलीबारी में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक स्थापित नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी डेविड टिल्ले ने बताया कि कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हम कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं। टिल्ले ने बताया कि यह घटना रात के 8 बजे शुरू हुई, पुलिस को घर में गोली चलने की खबर मिली। हमारे अधिकारी ने गोली की आवाज सुनी, फिर वह घर में दाखिल हुए और अंत में संदिग्ध को मार गिराया। एक गवाह ने बताया कि उसने रात के 8 बजे के करीब 30 से 40 बार गोली चलने की आवाज सुनी।