featured दुनिया देश

PM मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं

PM मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं

पीएम नरेन्‍द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अभी जापान में हैं। आज मोदी ने जापान की राजधानी टोक्‍यो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच कई क्षेत्रो में साझेदारी का विषेश रूप से जिक्र किया और पूरी गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किए जाने के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिन्‍जो आबे और जापान के लोगों का आभार व्यक्त किया। मोदी ने जापान में बसे भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

 

PM मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं
PM मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं

इसे भी पढ़े-मोदी ने जापान में शिंजो आबे से की मुलाकात,दोनों देशों के रिश्तों में जुड़ेगा नया अध्याय

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को जापान में भारत का प्रति‍निधि बताते हुए उनसे भारत में निवेश करने और अपनी मातृभूमि के साथ सांस्कृतिक संबंध बनाए रखने का आग्रह किया। मोदी ने अपने वक्तव्य में पिछले चार वर्षों की अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार वैश्विक अनुप्रयोगों की भावना के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का भारत का मॉडल,खासकर,जन धन योजना, मोबाइल, आधार, ट्रिनिटी और डिजिटल लेनदेन मॉडल की आज पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।

मोदी ने विदेश में अपने देश के लोगों को संबोधित करते हुए भारत के बेहद सफल अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मजबूत डिजिटल आधारभूत संरचना का भी विशेष रूप से वर्णन किया। उन्‍होंने कहा कि‍ मेक इन इंडिया कार्यक्रम के द्वारा आज भारत, दुनिया में इलेक्‍ट्रानिक और ऑटोमोबाइल औद्योगिक निर्माण के बड़े केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है।पीएम ने न्‍यू इंडिया के निर्माण के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने में जापान से मिल रहे सहयोग को भी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय से भारत और जापान के बीच संबंधों को लगातार सुधारने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो यैत्रा पर हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

श्रीनगर की लाल चौक पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंके सेना पर पत्थर

shipra saxena

प्रधानमंत्री के खास हैं AK Sharma, लेकिन इस वजह से अंजान होंगे आप      

Shailendra Singh

अयोध्या से शुरू होगी रामराज्य रथ यात्रा, 41 दिनों में छह राज्यों से होकर गुजरेगी

Vijay Shrer