Breaking News featured देश

नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवर’ के तौर पर मनाएगी भारत सरकार, पीएम मोदी जाएंगे बंगाल

WhatsApp Image 2021 01 23 at 12.21.47 PM नेताजी की जयंती को 'पराक्रम दिवर' के तौर पर मनाएगी भारत सरकार, पीएम मोदी जाएंगे बंगाल

कोलकाता। आजद हिंद फौज के कमांडर और नेताजी के नाम से विख्यात सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। और इसे भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। आज नेताजी की जयंती पराक्रम दिपस के तौर पर मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। वे कोलकाता में जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाले दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वहीं राज्य में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रह्लाद जोशी, बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता बंगाल में मौजूद हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को याद करते हुए कहाए श्महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत.शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।श्

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी को देश नायक बताते हुए कहाए श्देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनके 125 वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। वह एक सच्चे नेता थे और सभी लोगों की एकता में दृढ़ता से विश्वास करते थे। हम इस दिन को देश नायक दिवस के रूप में मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 जनवरीए 2022 तक साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा। नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जा रहा हैए जिसे पूरी तरह से राज्य द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा। इसके लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ टाई.अप किया जाएगा।

Related posts

महाराष्ट्र: 12वीं कक्षा की महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र ले जा रहे ट्रक में लगी आग, राख

Rahul

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की सख्ती, माओवादियों ने जनता से की बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने की गुहार

Shubham Gupta

विश्व महासागर दिवस: महासागर है जन्तुओं के जीवन का प्रमुख स्थान, घरौंदा में बसते हैं करोड़ों जीव

bharatkhabar