featured Breaking News देश

पीएम मोदी 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना

Pm Modi पीएम मोदी 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चार अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वह मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या का दौरा करेंगे।

Pm Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “प्रधानमंत्री चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में पहला पड़ाव मोजाम्बिक होगा।”

यह मोदी का अफ्रीकी महाद्वीप का पहला आधिकारिक दौरा है। मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद से मोजाम्बिक का यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा।

वह मोजाम्बिक के बाद गुरुवार शाम को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। दक्षिण अफ्रीका के बाद वह शनिवार शाम को तंजानिया जाएंगे और रविवार शाम को केन्या के लिए रवाना होंगे।

(आईएएनएस)

Related posts

Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, दी जानकारी, CM योगी ने जाना हाल

Rahul

केएमएस-2019 के दौरान 163- लाख मीट्रिक टन धान की खरीद: खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री

Trinath Mishra

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का जवान शहीद

Rani Naqvi