Breaking News यूपी

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, उनके सामने ही तिरंगे का अपमान होने का आरोप

Capture2 1 सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, उनके सामने ही तिरंगे का अपमान होने का आरोप

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद रविवार को उनके अंतिम दर्शन करने आए पीएम मोदी के सामने बीजेपी ने बड़ी चूक कर दी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग की जा रही है। आलोचकों ने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया है।

हुआ यूं कि कल्याण सिंह की मौत शनिवार की देर रात लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में हो गई थी। जिसके बाद उनके शव को लखनऊ स्थित माल एवेन्यू उनके आवास पर ले जाया गया। जहां पर उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का भी ऐलान हो गया। वह सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब कल्याण सिंह के घर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन किया और परिवारीजनों को ढांढ़स भी बधाया।

लेकिन, इसी बीच कल्याण सिंह के शव के उपर बीजेपी का झंडा ओढ़ाया गया। यहीं बड़ी चूक हो गई। पीएम मोदी के सामने ही बीजेपी यूपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी का झंडा ओढ़ाया, लेकिन, उसके नीचे प्रोटोकॉल के तहत देश का झंडा यानी तिरंगा पहले से ओढ़ाया गया था। तिरंगे के उपर से स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी का झंडा ओढ़ा दिया। जो संवैधानिक रूप से गलत था।

गौरतलब है कि तिरंगे के उपर किसी भी प्रकार का झंडा नहीं हो सकता। ऐसे में आलोचकों को बीजेपी पर निशाना साधने को एक और मौका मिल गया। खासकर विपक्ष ने बीजेपी के साथ ही पीएम मोदी पर खबू तंज कसे। वहीं दिन भी पीएम मोदी को ट्रोलर्स लगातार ट्रोल करते रहे।

ऐसे आये कमेंट

ट्वीटर अभय तिवारी ने लिखा कि- भारतीय ध्वज संहिता-2002 के नियम के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर या बगल में कोई अन्य ध्वज नही लगाया/रखा जा सकता है। ये राष्ट्रद्रोह है।

कश्मीरनामा, उसने गांधी को क्यों मारा जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक और मशहूर आलोचक अशोक कुमार पांडेय ने लिखा कि- नशा लालच ज़िद अना सब थी, मगर तिरंगे से उनको मोहब्बत कब थी!

कांग्रेस नेता और दिल्ली से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने लिखा कि- राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर पार्टी का प्रचार! स्व. कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि, राष्ट्रध्वज का अपमान करके मौत को इवेंट ना बनाएं भाजपा यह देश का अपमान है!!

वहीं कांग्रेस के एक और नेता पंकज पुनिया ने लिखा कि- देश के झंडे का अपमान इनके लिए नई बात नहीं …

Related posts

भाजपा को 2022 में मिलेगा व्यापारियों के उत्पीड़न का जवाब: कांग्रेस

Shailendra Singh

आज बंगाल में सीएम योगी तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

sushil kumar

आसियान देशों से पीएम मोदी ने कहा: आतंक का निर्यात है साझा खतरा

bharatkhabar