featured पंजाब राज्य

PM Modi Rally in Punjab: पीएम मोदी बोले: कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में हैं, जो कभी पंजाब का नहीं कर सकती भला

मोदी 2 PM Modi Rally in Punjab: पीएम मोदी बोले: कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में हैं, जो कभी पंजाब का नहीं कर सकती भला

PM Modi Rally in Punjab || पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी जालंधर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब के पीएपी ग्राउंड में आयोजित भाजपा गठबंधन की रैली में प्रदेश के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद है। 

कामकाज के भरोसे भाजपा लड़ती है चुनाव

भाजपा की खूबियों को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने काम-काज के भरोसे चुनाव लड़ती है। जिनके पास कामकाज का हिसाब नहीं हैं, कुछ ऐसे लोग भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं। ये पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं। और ये लोग खुद गली, मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं। पंजाब की सेवा वही पार्टी कर सकती है जो दल से ऊपर देश की बात करती है। मैं पंजाब के लोगों को ये आश्वासन देना चाहता हूं, हम पंजाब के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हम पंजाब के युवाओं के लिए, पंजाब की नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा सरकार में नहीं चलेगा माफिया का कब्जा 

पीएम मोदी ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने को लेकर कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा।

आजादी के बाद दशकों तक पंजाब के पास रहें कम विकल्प 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे। हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था। दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे। एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, भाजपा के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी। उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम भाजपा का बनना चाहिए था। लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया।

परिवारवाद के कंट्रोल में कांग्रेस की सरकारें

कांग्रेस को लेकर परिवारवाद का निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से एक परिवार चलाता है। संविधान के आधार पर वो सरकारें नहीं चलती। आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है, आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं। अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं।

कांग्रेस के पीएम मोदी का वार

पंजाब की कांग्रेस सरकार पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है, आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं। अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं।

पंजाब से उस वक्त से है नाता जब भाजपा का था एक साधारण कार्यकर्ता: पीएम मोदी

पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई है जब मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर यहां गांव-गांव में काम करता था। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है।बीते वर्षों में आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी है। हम देश के लिए जो संकल्प लेते हैं, उसे हम प्रकल्प बनाते हैं और प्रकल्प को परिपूर्ण करने के लिए जीवन खपा देते हैं।

पंजाब सरकार की व्यवस्था पर उठाया सवाल

पीएम मोदी ने पंजाब सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज मेरी इच्छा थी कि देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं। लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइये। अब ये हाल हैं सरकार के यहां।

मां भारती के शहीद वीरों को किया नमन

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है।मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सर झुकाता हूं। गुरुओं, पीरों, फकीरों,महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है। मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से  शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

मंच पर मौजूद है ये नेता

रैली के मंच पर भाजपा की नॉर्थ उम्मीदवार केडी भंडारी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश,  सरबजीत सिंह मक्कड़, मनोरंजन कालिया, हंसराज हंस, सुरेंद्र महेश और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मौजूद है।

 

Related posts

बिहार के लिए रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, श्रमिकों की भारी भीड़ सिटी पहुंची स्टेशन

Rani Naqvi

धरती पर इंसानों से पहले आये थे एलियन्स, आप भी सबूत देखकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर ..

Mamta Gautam

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट

Rahul