featured देश

PM Modi Mann Ki Baat: 85वां मन की बात कार्यक्रम, पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को किया नमन

Screenshot 2022 01 30 114123 PM Modi Mann Ki Baat: 85वां मन की बात कार्यक्रम, पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को किया नमन

PM Modi Mann Ki Baat || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जनवरी यानी आज मन की बात कार्यक्रम के 85 वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं। आज मन की बात कार्यक्रम का यह एपिसोड इस साल का पहला एपिसोड है।  पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर देशवासियों के साथ चर्चा कर रहे है।

उत्तराखंड की बसंती देवी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि “देश में पद्म सम्मान की घोषणा हुई। पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह हमारे देश के unsung heroes हैं जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए। उनमें से एक उत्तराखंड की बसंती देवी जिन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया बसंती देवी ने अपने पूरे जीवन में संघर्ष का सामना किया है कम उम्र में पति की निधन के बाद वह आश्रम में रहने लगी आश्रम ही रह कर भी उन्होंने नदियों को बचाने के लिए संघर्ष किया जो पर्यावरण के लिए असाधारण योगदान साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया है।”

मणिपुर की लौरेम्बम बीनो देवी

इस अलावा पीएम मोदी ने मणिपुर की 77 वर्ष की लौरेम्बम बीनो देवी का भी जिक्र किया। जिन्होंने मणिपुर की Liba textile art के संरक्षण के लिए दशकों तक प्रयास किया। इन्हें पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया है।

शहीदों को नमन

पीएम मोदी ने कहा की ‘आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन प्रयासों किस जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीक को पुनः प्रतिष्ठित किया है। हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास ही नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्वलित ज्योति को एक कर दिया। इस भावुकता भरे क्षण में देशवासियों और शहीद परिवारों के आंखों में आंसू थे।

23 जनवरी से 30 जनवरी तक देश में चला गणतंत्र दिवस समारोह: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि”पिछले कुछ दिनों में हमारे देश ने गणतंत्र दिवस मनाया है। हमने 23 तारीख को एक विशेष कार्यक्रम भी देखा, जो नेताजी बोस की जयंती से शुरू हुआ और आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक चलेगा।

राष्ट्रपिता को किया नमन

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के नाम संबोधन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन इसे पहले पीएम मोदी ने आज दिल्ली से महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related posts

उप-राष्‍ट्रपति ने सिखों के पराक्रम और मानवता के प्रति योगदान को सलाम किया

mahesh yadav

देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट पहुंची 60%, कुल मरीजों की संख्या 8,49,553 हुई

Rani Naqvi

सीएम रुपाणी का विपक्षियों को पलटवार, ‘2012 में कांग्रेस ने डाला था चुनाव आयोग पर दबाव’

Pradeep sharma