नई दिल्ली। मोदी सरकार को लेकर एक बात सामने आई है। जिससे ये साबित होता है कि मोदी सरकार दुनिया की तीसलरी ऐसी सरकार है जो सबसे ज्यादा भरोसेमंद सरकार है। इतना ही नहीं केंद्र की मोदी सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के काम से जनता खुश है। इस बात का खुलासा वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे में हुआ है। जनता का भरोसा जीतने में काम होने वाली मोदी सरकार भरोसे की सरकार के दूसरे पायदान पर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे पर इंडोनेशिया की सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार पर जनता ने 82 फीसदी भरोसा जताया है। वहीं इंडोनेशिया की सरकार पर भी वहां की 82 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है। भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसद आबादी ने भरोसा व्यक्त किया है।
बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के आरोपों को सामना कर रही मोदी सरकार के लिए यह सर्वे खुशखबरी लेकर आया है। सर्वे के मुताबिक देश की तीन-चौथाई आबादी को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और जनता उनके द्वारा लिए गए हर फैसले में उनके साथ खड़ी है।
वहीं इससे पहले बीते शुक्रवार (17 नवंबर) को अमेरिका की क्रेडिट एजेंसी मूडीज ने भी कहा था नोटबंदी और जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। मूडीज इंवेस्टर सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग को BAA 3 से बढ़ाकर BAA 2 कर दिया। मूडीज अब वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के इस सर्वे के बाद यह कहा जा सकता है कि 3 साल होने के बावजूद पीएम मोदी का जलवा कायम है और देश में मोदी लहर बरकरार है.