featured देश

पीएम मोदी ने किया ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों का शुभारंभ, जानिए कार्यक्रम के दौरान क्या कहा

Screenshot 2022 01 20 120317 पीएम मोदी ने किया 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों का शुभारंभ, जानिए कार्यक्रम के दौरान क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी आज आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “ब्रह्मकुमारी संस्था के द्वारा ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’, कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के लिए भावना भी है, साधना भी है। इसमें देश के लिए प्रेरणा भी है, ब्रह्मकुमारियों के प्रयास भी हैं|”

संस्कृति के साथ आधुनिक भारत का हो रहा है विस्तार: पीएम मोदी

हमें अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता, अपने संस्कारों को जीवंत रखना है, अपनी आध्यात्मिकता को, अपनी विविधता को संरक्षित और संवर्धित करना है, और साथ ही, टेक्नोलॉजी, इनफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ की व्यवस्थाओं को निरंतर आधुनिक भी बनाना है| अमृतकाल का ये समय, सोते हुए सपने देखने का नहीं बल्कि जागृत होकर अपने संकल्प पूरे करने का है। आने वाले 25 साल, परिश्रम की पराकाष्ठा, त्याग, तप-तपस्या के 25 वर्ष हैं। सैकड़ों वर्षों की गुलामी में हमारे समाज ने जो गंवाया है, ये 25 वर्ष का कालखंड, उसे दोबारा प्राप्त करने का है|

महिला शक्ति को पीएम मोदी ने किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि “कित्तूर की रानी चेनम्मा, मतंगिनी हाजरा, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई से लेकर सामाजिक क्षेत्र में अहल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई फुले तक, इन देवियों ने भारत की पहचान बनाए रखी| कठिनाइयों से भरे मध्यकाल में भी इस देश में पन्नाधाय और मीराबाई जैसी महान नारियां हुईं। और अमृत महोत्सव में देश जिस स्वाधीनता संग्राम के इतिहास को याद कर रहा है, उसमें भी कितनी ही महिलाओं ने अपने बलिदान दिये हैं| दुनिया जब अंधकार के गहरे दौर में थी, महिलाओं को लेकर पुरानी सोच में जकड़ी थी, तब भारत मातृशक्ति की पूजा, देवी के रूप में करता था। हमारे यहाँ गार्गी, मैत्रेयी, अनुसूया, अरुंधति और मदालसा जैसी विदुषियाँ समाज को ज्ञान देती थीं|

प्रगतिशील भारत का हो रहा है निर्माण: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि “आज देश में ऐसी संस्था व व्यवस्था बन रही है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं हो रहा, एक ऐसा समाज बना रहे हैं, जो समानता औऱ सामाजिक न्याय की बुनियाद पर मजबूती से खड़ा हो, हम एक ऐसे भारत को उभरते देख रहे हैं, जिसकी सोच और अप्रोच नई है, और जिसके निर्णय प्रगतिशील हैं”

सबके प्रयास से बना है आज का भारत

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। हमसे ही राष्ट्र का अस्तित्व है, और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। ये भाव, ये बोध नए भारत के निर्माण में हम भारतवासियों की सबसे बड़ी ताकत बन रहा है। आज देश जो कुछ कर रहा है उसमें ‘सबका प्रयास’ शामिल है|”

Related posts

विक्ट्री डे के बीच रूस किसका देगा साथ भारत या चीन? लाइव अपडेट..

Mamta Gautam

सीएम रावत से सचिव ऊर्जा राधिका झा ने भेंट कर पिटकुल की लाभांश राशि के रूप में रू0 4,02,79,995-/,की धनराशि का चैक किया भेंट

Rani Naqvi

कृषि के सुधार के लिये मुख्यमंत्रियों की उच्चाधिकार समिति का किया गया गठित

bharatkhabar