featured दुनिया देश

कैबिनेट विस्तार के बाद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

pm modi कैबिनेट विस्तार के बाद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद पीएम मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन चले गए हैं। कैबिनेट में 9 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है जबकि चार मंत्रियों का रविवार को प्रमोशन हुआ है। वही मोदी कैबिनेट में यह तीसरी बार फेरबदल हुआ है। और तीनों ही बार पीएम मोदी फेरबदल के बाद विदेश रवाना हुए हैं।

pm modi कैबिनेट विस्तार के बाद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
pm modi go to china

एयर इंडिया विमान में सवार होकर पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी का पहला कैबिनेट में फेरबदल 9 नवंबर 2014 को हुआ था। जिसके तुरंत बाद पीएम मोदी 10 दिन के लिए म्यांमार के लिए रवाना हो गए थे। मोदी कैबिनेट में दूसरी बार 5 जुलाई 2016 को फेरबदल हुआ था। इस बार भी पीएम मोदी कैबिनेट में विस्तार के तुरंत बाद 6 दिन के लिए अफ्रीका के लिए रवाना हो गए थे। और रविवार को भी पीएम मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद ही चीन के लिए निकल गए हैं।

बात अगर ब्रिक्स सम्मेलन के बारे में की जाए तो भारत की तरफ से आतकंवाद के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर हमेशा जोर रहता है। भारत की तरफ से सभी देशों को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपील करता है। लेकिन डोकलाम विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के बाद भी चीन के तेवर कड़े हो रखे हैं। पाकिस्तान का हमेशा साथ देने वाले चीन की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। चीन की तरफ से साफ कहा गया कि ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद पर कोई बात नहीं की जाएगी।

Related posts

अल्मोड़ा -बागेश्वर जनपद लोगों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश सरकार बनाएगी विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच

Nitin Gupta

उबर सीईओ ने ट्रंप की बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल से किया किनारा

shipra saxena

इसरो को बाद जापान के स्पेस सेंटर ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया उपग्रह

Breaking News