Breaking News featured देश

पीएम मोदी ने दी मोडासा के किसानों को सौगात

modi gujrat 1 पीएम मोदी ने दी मोडासा के किसानों को सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। आज अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने मोडासा में दो जल परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। माना जा रहा है कि गुजरात में आने वाला वर्ष में चुनाव की तैयारियों को लेकर अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गुजरात का रूख किया है। गुजरात बीते 3 दशक से भाजपा का बड़ा गढ़ बना रहा है। जब भाजपा के पास किसी स्टेट में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी। तो गुजरात में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन बार सरकार बनाई थी।

modi gujrat 1 पीएम मोदी ने दी मोडासा के किसानों को सौगात

इसके बाद भाजपा नेतृत्व के फैसले के चलते मोदी ने गुजरात की राजनीति को छोड़ दिल्ली की सत्ता का रूख किया था। इसके बाद से गुजरात में भाजपा की स्थिति को लेकर अब कई शंकाएं बनी हुई है। भाजपा भी अपने सबसे मजबूत आर्थिक किले को खोना नहीं चाहती है। वहीं विपक्ष की चाहत है कि गुजरात का रण अगर विपक्ष के पाले में आयेगा तो पूरे देश में एक बड़ा मैसेज जायेगा कि पीएम मोदी अपने गृह राज्य को जाने से नहीं सरोक पाये हैं।

हांलाकि अब भाजपा वापस गुजरात की ओर मुड़ी है। इसीलिए वहां पर पीएम मोदी समेत बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रवास किया था। अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने मोडासा में किसानों को खेती के लिए समुचित पानी उपलब्ध करने के लिए दो जल परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है। इसके पहले पीएम मोदी ने एकीकृत खेल और मनोरंजन एरिना प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया।

Related posts

उत्तर प्रदेश : CAA और NRC का फायदा बताने गए थे BJP नेता, स्थानीय लोगों ने की पिटाई

Trinath Mishra

मेरठ: बहुजन साइकिल यात्रा में शामिल हुए चंद्रशेखर आजाद

sushil kumar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया हैदराबाद का पहला दौरा

bharatkhabar