Breaking News featured दुनिया देश

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच पतंग उड़ा ट्रोल हुए पीएम मोदी, यूजर्स बोले- इंडिया में तोता उड़ाते हैं इंडोनेशिया में पतंग

pm modi बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच पतंग उड़ा ट्रोल हुए पीएम मोदी, यूजर्स बोले- इंडिया में तोता उड़ाते हैं इंडोनेशिया में पतंग

पिछले कुछ दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आग लगा रखी है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान दोंनों देशों ने अंतरिक्ष, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 15 करारों पर बुधवार (30 मई) को हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ पतंग उड़ाने वाली वीडियो को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल हो गए। यूजर्स ने देश में बढ़ती पेड्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।

 

pm modi बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच पतंग उड़ा ट्रोल हुए पीएम मोदी, यूजर्स बोले- इंडिया में तोता उड़ाते हैं इंडोनेशिया में पतंग

 

प्रधानमंत्री इंडोनेशिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान बुधवार को इस्तिकलाल मस्जिद गए। बता दें कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। आफको बता दें कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मसंदिज है।

 

 

मस्जिद जाते समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भी थे। इंडोनेशिया की आजादी की याद में इस मस्जिद का निर्माण किया गया और लोगों के लिए इसे 1978 में खोला गया था। वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जर्काता के ‘नेशनल मॉन्यूमेन्ट’ में पहली बार आयोजित संयुक्त ‘पतंग प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कर पतंगबाजी में हाथ आजमाया। प्रदर्शनी भारत के महाकाव्यों ‘रामायण ’ और ‘महाभारत’ की थीम पर आधारित है।

 

प्रधानमंत्री का जकार्ता में पीएम मोदी का पतंग उड़ाने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। पेड्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सोशल मीडिया पर आई पीएम की यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसे लेकर आलोचक प्रधानमंत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक तरफ देश में तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम लोग परेशान हैं, वहीं पीएम मोदी विदेश जाकर पतंगबाजी का आनंद ले रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

कश्मीर में 2 और मौत, भारत ने पाक को ठहराया जिम्मेदार

bharatkhabar

अब सस्ते में ले सकेंगे एसी कोच के लग्जरी सफ़र का मजा

Yashodhara Virodai

हिंदू मंदिरों पर हमले के बाद बंग्लादेश में कई जगह हो रही हिंसक झड़प

Rani Naqvi