Breaking News featured देश

पीएम मोदी ने अभिनेता ओमपुरी के निधन पर जताया शोक

om puri and modi पीएम मोदी ने अभिनेता ओमपुरी के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बेबाक अभिनेता ओमपुरी ने आज दुनिया से अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया।

om puri and modi पीएम मोदी ने अभिनेता ओमपुरी के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने लिखा, ओमपुरी की निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। ओमपुरी को हमेशा ही उनके बॉलीवुड के लंबे सफर और थियेटर के लिए यादि किया जाएगा।

 

ओमपुरी बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर दोनों ही किरदारों को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया। ओमपुरी ने न केवल बॉलीवुड बल्कि पाकिस्तानी और हॉलीवुड फिल्मो में भी अपने बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री उपाधि से ही पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही ‘आरोहण’ और ‘अर्धसत्य’ जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। ओमपुरी ने अपने करियर की शुरुआत 18 अक्टूबर 1950 से की थी।

Related posts

बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता मापी गई

shipra saxena

GST से जुड़े 4 बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

Rahul srivastava

सिलाई-कढ़ाई के हुनर से महिलाएं लिखेंगी तरक्की की इबारत, देखें, आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर

Shailendra Singh