featured उत्तराखंड राज्य

PM Modi Dehradun: पीएम मोदी ने देहरादून में किया जनसभा को संबोधित

Screenshot 2021 12 04 142416 PM Modi Dehradun: पीएम मोदी ने देहरादून में किया जनसभा को संबोधित

PM Modi Dehradun : पीएम मोदी ने देहरादून में किया जनसभा को संबोधित

हमारे पहाड़, हमारी संस्कृति, आस्था के गढ़ तो हैं ही, ये हमारे देश की सुरक्षा के भी किले हैं। पहाड़ों में रहने वालों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। दुर्भाग्य से दशकों तक जो सरकार में रहे, उनकी नीति-रणनीति में दूर-दूर तक ये चिंतन कहीं था ही नहीं: पीएम मोदी

आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली-देहरादून इकॉनॉमिक कॉरिडोर का शिलान्यास हो चुका है। जब ये बनकर तैयार हो जाएगा तो, दिल्ली से देहरादून आने-जाने में जो समय लगता है, वो करीब-करीब आधा हो जाएगा: पीएम मोदी

केदारनाथ त्रासदी से पहले, 2012 में 5 लाख 70 हजार लोगों ने दर्शन किया था। ये उस समय एक रिकॉर्ड था। जबकि कोरोना काल शुरू होने से पहले, 2019 में 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे थे: पीएम मोदी

यानि केदार धाम के पुनर्निर्माण ने ना सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई बल्कि वहां के लोगों को रोजगार-स्वरोजगार के भी अनेकों अवसर उपलब्ध कराए हैं: पीएम मोदी

आज भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है। आज भारत की नीति, गतिशक्ति की है, दोगुनी-तीन गुनी तेजी से काम करने की है: पीएम मोदी

इस शताब्दी की शुरुआत में, अटल जी ने भारत में कनेक्टिविटी बढ़ाने का अभियान शुरू किया था। लेकिन उनके बाद 10 साल देश में ऐसी सरकार रही, जिसने देश का, उत्तराखंड का, बहुमूल्य समय व्यर्थ कर दिया :

10 साल तक देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर घोटाले हुए, घपले हुए। इससे देश का जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए हमने दोगुनी गति से मेहनत की और आज भी कर रहे हैं: पीएम मोदी

PM Modi Dehradun : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच चुके हैं। यहां पहुंच गए पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजना को लेकर बने मॉडल का जायजा लिया। एक बार पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। व पीएम मोदी को उपहार भेंट दी। इसी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

PM Modi Dehradun : प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड बनेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर धामी

यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारा देश आदरणीय श्री जी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है: सीएम पुष्कर धामी

सुरक्षित आपके हाथों में सम्पूर्ण भारतवर्ष है, आपके आशीष से ही संवरता तरुण प्रदेश है, आपके आह्वान पर करोड़ों जन चल पड़े स्वयं पर विश्वास दृढ़कर, विकास पथ पर बढ़ चले आपके अनुराग पर पर्वतजनों को नाज है, आगमन से आपके पुलकित पर्वत राज है: सीएम पुष्कर धामी

PM Modi Dehradun Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव भूमि पर आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अभिनंदन।

PM Modi Dehradun Live 1 PM Modi Dehradun: पीएम मोदी ने देहरादून में किया जनसभा को संबोधित

PM Modi Dehradun : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की नज़दीकियों के साथ प्रदेश में चुनाव अभियान काफी तेज हो गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 4 दिसंबर को देवभूमि का राजनैतिक तापमान गरमाने पहुंचने वाले हैं। उत्तराखंड के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मुख्य रूप से देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।  हालांकि इस रैली की पूरी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी है। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी इस रैली को दावा पेश कर रही है कि इस रैली में करीब सवा लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब 25000 करोड रुपए की योजनाओं की सौगात लेकर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं इसमें दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक डोर योजना भी शामिल है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसका निर्माण करें 8300 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 499 अंक उछला, निफ्टी में तेजी

Rahul

गायकवाड़ मामले में हंगामा करना ठीक नहीं : सुमित्रा महाजन

shipra saxena

अनलॉक 3 में जानिए दिल्ली में क्या-क्या खुला?, केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला..

Rozy Ali