featured धर्म

प्रकाश पर्व की पीएम मोदी ने दी शुभकामाएं..

modi 1 2 प्रकाश पर्व की पीएम मोदी ने दी शुभकामाएं..

आज पूरे देशभर में प्रकाश पर्व यानि की गुरू ग्रंथ साहिब पर्व मनाया जा रहा है। कोरोना की वजह से इस पावन पर्व की रोशनी थोड़ी हल्की जरूर पड़ी है। लेकिन गुरूद्वारों में हमेशा की तरह सजावट देखने को मिली।

guru 2 1 प्रकाश पर्व की पीएम मोदी ने दी शुभकामाएं..
इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें सेवा, करुणा और पराक्रम का सद्भाव की शिक्षा देते हैं। वह न्यायपूर्ण और समान समाज की दिशा में मार्ग प्रशस्त करते हैं। वह हमें अन्याय के सामने कभी नहीं झुकना भी सिखाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं से पूरी दुनिया रोशन है। इससे प्रेरित होकर, विश्व स्तर पर सिखों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनका साहस और दयालुता उल्लेखनीय है।


इसके साथ ही आजप्रकाश पर्व की 416वें प्रकाशोत्‍सव पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन से लेकर दर्शनी ड्योढ़ी तक फूलों की सजावट की गई है। दर्शनी ड्योढ़ी से मुख्य भवन के दाएं और बाएं तरफ फूलों की झालरों ने हर किसी को मोहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर श्री हरमंदिर साहिब की सजावट की खूबसूरत तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग एक दूसरे को खूब शुभकमानाएं भी दे रहे हैं।

आपको बता दें, 1604 में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव ने आज ही के दिन दरबार साहिब में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। उन्होंने 1603 से भाई गुरदास से गुरु ग्रंथ साहिब को लिखना शुरू कर दिया था जो 1604 में पूरा हो गया। बाद में 1705 में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब में 116 शब्द और जुड़वाएं जो गुरु तेग बहादुर द्वारा रचित थे।

https://www.bharatkhabar.com/kidnapped-at-gunpoint-in-broad-daylight/
इसी खुशी मे सिख धर्म के लोग हर साल प्रकाश पर्व मनाते हैं और जिंदगी जीने का संदेश देते हैं।

Related posts

ईद के चांद का हुआ दीदार देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, बाजारों मे उमड़ी भीड़..

Mamta Gautam

46 साल की महिला का साड़ी पहनकर स्केटिंग करने का VIDEO हो रहा जमकर VIRAL, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Rahul

भारत के स्पोर्ट्स कैपिटल फॉर नेक्स्ट जेन चैंपियंस” पर एक कार्यशाला का आयोजन

Rani Naqvi